{"_id":"5a96f9ee4f1c1b410b8bb9a5","slug":"201519843822-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित भुगतान को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित भुगतान को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर ब्लाक की आशाओं ने लंबित भुगतान को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि उन्हें अगस्त माह से ही जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, नसबंदी और पोलियो अभियान का पैसा नहीं मिला है। चिकित्साधिकारी और विभागीय बाबुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भुगतान के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। आशा बहुएं जिलाधिकारी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सूचना पर एकत्रित हुईं थीं।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने की जानकारी होने के बाद सदर ब्लाक की आशा कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को उनतक पहुंचाने के लिए ब्लाक परिसर पहुंच गईं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब जिलाधिकारी नहीं आए तब आशाओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि ब्लाक की लगभग दो सौ आशाओं को अगस्त माह से ही प्रसव, नसबंदी, पोलियो और टीकाकरण का पैसा नहीं दिया गया है। यही नहीं जन्म प्रमाण प्रत्र के लिए महीने भर दौड़ाया जाता है। अधिकारी और कर्मचारी सभी कार्यों के लिए पैसे की मांग करते हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे आशा कार्यकर्ता आहत हैं और आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहीं हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरीशचंद्रा का कहना है कि आशाओं के आरोप निराधार हैं। किसी भी योजना का धन आशाओं के खाते में भेजा जाता है। इस अवसर पर आशा सिंह, बिंदू, रेनू, चंदा, मधुुबाला, नीमा, शीतला मीरा आदि रहीं।