{"_id":"5a7757e24f1c1baa1b8b595e","slug":"201517770722-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए सरकार देगी 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए सरकार देगी 25 लाख
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से अनुदान व चार प्रतिशत ब्याज पर पांच वर्ष के लिए ऋण दिया जा रहा है। लभार्थियों का चयन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा किया जाना है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिल सके इसके लिए शासन ने विभाग को पूरी जिम्मेदारी दी है।
रविवार को ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने शहाबगंज विकास खंड के भटरौल गांव में कैंप लगा कर ग्रामीणों को इसके विषय में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग व प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत रोजगार के लिए अनुदान पर ऋण दिया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री योजना के तहत दस लाख रुपया तक ऋण दिया जाएगा। इसके तहत सामन्य जाति के पुरुष वर्ग को इस योजना के तहत चार प्रतिशत ब्याज पर जबकि सामान्य जाति की महिला लाभार्थी व अन्य जाति के किसी भी लाभार्थी को यह राशि शून्य प्रतिशत ब्याज पर पूरे पांच वर्ष के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत लाभार्थी आटा चक्की, तेल मिल, दाल मिल, लौह कला जैसे खिड़की, चैनल आदि के निर्माण का कार्य कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग के तहत 25 लाख रुपये का ऋण शासन द्वारा दिया जाना है। इसमें सामान्य जाति के पुरुष लाभार्थी को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जबकि समान्य जाति के महिला व अन्य जाति के पुरुष व महिला लाभार्थी को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग के तहत पहले दस लाख रुपया का ऋण सर्विस कार्य तक दिया जाएगा। लेकिन 25 लाख रुपया का ऋण उसी शर्त पर दिया जाना है जब उत्पादन करने के इसका बाजारीकरण लाभार्थी द्वारा किया जाएगा। इन योजनाओं को लाभ लेने के लिए लाभार्थी की न्यूनतम योग्यता कक्षा आठ पास होना अनिवार्य है। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह, सुरेश, गोरखनाथ, गौतम त्रिपाठी, गोविंद कुुमार आदि उपस्थित रहे।