{"_id":"5a3d61514f1c1bf4688c2dfd","slug":"201513972049-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल में बढोतरी को वापस लेने की आप ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल में बढोतरी को वापस लेने की आप ने उठाई मांग
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर भाजपा के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल सिंह को ज्ञापन सौंपा बिजली दर को वापस लेने की मांग उठाई।
जिला संयोजक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पार्टी किसानों के हित की बात करती है। प्रधानमंत्री किसानों के आय को दुगुनी करने का दावा हर बार चुनाव में करते आ रहे हैं। लेकिन उनके इस वादे का परिणाम यह है कि प्रदेश में किसानों को मंहगी बिजली दी जा रही है। जबकि व्यापारियों को इसमें छूट दी जा रही है। इससे किसानों की आया दुगुनी होगी या फिर किसान और भी ज्यादा परेशान होगा। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में दो किलो वाट तक फिक्स बिल आता 300 रुपये प्रति माह आता था। जिसे बढ़ाकर 600 कर दिया गया। जबकि मोटर चालाने वालों किसानों का 1500 रुपये कर दिया गया। वहीं व्यापारियों के मोटर को इस दायरे से बाहर कर दिया गया। किसानों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार से किसानों के आय में कैसे बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान यमुना सिंह,संतोष कुमार पाठक, संतोष कुमार, राजकुमार, अम्बरीश सिंह, दीपक जायसवाल, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।