फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनपद के 191 जगहों पर रखीं जाएगी दुर्गा प्रतिमाएं

जनपद के 191 जगहों पर रखीं जाएगी दुर्गा प्रतिमाएं

Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जनपद के 191 जगहों पर रखीं जाएगी दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
मुगलसराय / सकलडीहा। नवरात्र का त्यौहार 21 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इसी बीच मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना शुरू हो जाएगी। इस बार जनपद में कुल 191 स्थानों पर मूर्ति की स्थापना की जा रही है। दुर्गा पूजनोत्सव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने दुर्गा पूजा समितियों को गांव के तालाब में ही प्रतिमाओं को विसर्जन करने के निर्देश देने के साथ ही तेज साउंड बजाने पर रोक लगा दी है। पंडालों पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। यहीं नहीं जिन पंडालों का रिकार्ड पुलिस प्रशासन के पास नहीं है उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अप्रिय घटना हुई तो समिति जिम्मेदार होगी।
इस बार नवरात्र में मुगलसराय में 24, चंदौली में 16, अलीनगर में 17 ,सैयदराजा में 19, चकिया में 17, शहाबगंज में 09, इलिया में 05, धीना में 20, सकलडीहा में 16, कंदवा में 05, धानापुर में 19, बलुआ में 11, बबुरी में 07, चकरघटृा में 05 व नौगढ़ में दो जगहों पर पंडाल बनाए जाने का रिकार्ड पुलिस-प्रशासन के पास मौजूद है। पूजनोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक एसएसआई व दो सिपाही तैनात किए जाएंगे। चिह्नित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर मूर्ति रखने वाली समितियों को शांति पूर्ण तरीके से पूजा कराने की हिदायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

मुगलसराय / सकलडीहा। नवरात्र शुरू होने से पहले ही दूध और खोवा की मांग बढ़ने लगी है। मांग को देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन अभी इस ओर से अपनी आंखें मूंदे हुए है। सूत्रों ने अनुुसार मिलावटखोरों ने मिलावटी खोवा का स्टाक तैयार कर लिया है और इस माल को स्थानीय बाजार के साथ ही दूसरे जगहों पर भी खपत करने की तैयारी भी हो चुकी है। उधर विभागीय अधिकारी छापेमारी अभियान चलाने का शिगूफा छोड़ने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन पर सैकड़ों कुंतल खोवा की खपत होती है। मिलावटखोर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में हानिकारक पदार्थो की मिलावट करते हैं। पूर्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पर्व के दिनों में अभियान चलाता आया है। इससे मिलावट खोरी पर कुछ अंकुश अवश्य लगता है। इस बार विभाग ने समूचे जनपद में अभी तक नमूना लेने का सिलसिला शुरू नहीं किया है। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा के मुख्य बाजार में मिलावटी खोवे की आमद शुरु हो गई है जबकि विभाग की ओर से नमूना लेने की कार्यवाही अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed