{"_id":"59a862c34f1c1b56738b4a28","slug":"201504207555-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशको ने धरना प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशको ने धरना प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कि बैठक गुरुवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई। जिसमें संगठन के सदस्यो ने 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि पूरे तन मन से अनुदेशक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों मे शिक्षण कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि एप्रूवल बोर्ड द्वारा अनुदेशकों का मानदेय सात हजार से बढ़ाकर सत्रह हजार करने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन प्रदेश सरकार पुराने प्रस्ताव पर ही जनवरी तक का मानदेय जारी कर दिया। जिसको अनुदेशक बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों कि प्रतिभा का हनन किया जा रहा। कहा कि 4 सितंबर को अनुदेशक जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपेंगे। जरूरत पड़ी तो सभी अनुदेशक 8 सितंबर को राज्य परियोजना निदेशालय पहुंच कर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन करेंगे। इस दौरान उमेश यादव, शशांक शेखर सिंह, दिपक सिंह, धर्मा यादव, कमलेश, राजकुमार, मिथिलेश, दलित कुमार, तीर्थराज तिवारी, पूर्णिमा, कामिनी, संध्या, सुबोध आदि मौजबूद रहे।