{"_id":"5978ee604f1c1ba4608b4584","slug":"201501097568-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के प्रतिनिधियों को किया बैठक से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के प्रतिनिधियों को किया बैठक से बाहर
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राज्य पोषण मिशन की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कुछ अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित नहीं होकर अपने प्रतिनिधियों को भेजे जाने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने प्रतिनिधयों को बैठक से बाहर कर दिया इस दौरान तीन अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन भी रोकने का निर्देश दिया।
राज्य पोषण मिशप की बैठक में सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा स्वयं भाग न लेकर कर्मचारी को बैठक में प्रतिभाग करने भेजा गया था। डीएम ने कर्मचारी को बैठक से बाहर कर दिया। कहा अगले बैठक में स्वंय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार रिपोर्ट समय से जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराएं। गांव में जाने से पहले आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम व सीडीपीओ को सूचित कर मौके पर नवजात शिशुओं की जांच सुनिश्चित करें। कुपोषण बच्चों की सूचना जिला अस्पताल को दें , ताकि डाक्टरों की टीम गांव में जाकर कैम्प के माध्यम से जांच कर सके। मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में जाकर केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण, दवाओं का वितरण और वजन कराना सुनिश्चित करें। कहा कि बच्चे स्वस्थ्य होंगे तो आगे आने वाला भविष्य अच्छा होगा। इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, जल निगम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन