फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वीडीए उपाध्यक्ष ने पड़ाव चौराहे का किया निरीक्षण

वीडीए उपाध्यक्ष ने पड़ाव चौराहे का किया निरीक्षण

Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष ने पड़ाव चौराहे का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पड़ाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल रिक्वायरमेंट के तहत पड़ाव चौराहे का सुंदरीकरण होगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे और जिलाधिकारी हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को दोपहर में स्थानीय चौराहे का निरीक्षण किया। बताया कि सुंदरीकरण के बाद यहां के लोगों को जाम से छूटकारा मिल सकता है।
प्रदेश सरकार ने मुगलसराय नगर पालिका का नाम पंडित दीनदयाल के नाम पर रखने साथ पड़ाव चौराहेे के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया था। इसी के तहत गुरुवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे, जिलाधिकारी चंदौली हेमंत कुमार, एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम चौराहे पर पहुंची। यहां पर उन्होंने आस पास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के रेलवे पुलिया को भी देखा। यहां सबसे बड़ी समस्या रेलवे पुलिया के पतला होने की वजह से लगने वाला जाम रहा। अधिकारियों ने इससे निजात पाने के लिए मंथन किया। पड़ाव चौराहे के समीप ही गन्ना संस्थान की बहुत बड़ी जगह है। इसके उपयोग के लिए टीम के सदस्यों ने गन्ना संस्थान के डायरेक्टर को भी तलब किया है। पूछताछ में पुलकित खरे ने बताया कि पंडित दीनदयाल मेमोरियल के तहत चौराहे का सुंदरीकरण किया जाना है। कहा कि शुक्रवार को गन्ना संस्थान के डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ फिर से योजना तैयार की जाएगी। इस दौरान वीडीए के अधिशासी अभियंता गोपाल कृष्ण, नगर नियोजक बीके सक्सेना, सहायक अभियंता बीके गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल, प्रमोद पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

गन्ना विकास संस्थान की भूमि के उपयोग से हो सकता है कायाकल्प
पड़ाव (ब्यूरो )। वाराणसी और चंदौली जनपद को जोड़ने वाला पड़ाव चौराहा मूल भूत सुविधाओं की कमी झेल रहा है। यदि चौराहा के समीप बेकार पड़ गन्ना विकास संस्थान की भूमि का उपयोग किया जाए तो पड़ाव चौराहे का कायाकल्प हो सकता है। यहां के लोग इस भूमि पर बालिका इंटर कॉलेज, बस स्टैंड, अस्पताल, यात्री विश्राम गृह, शौचालय आदि की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed