फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सकलडीहा में किया प्रदर्शन

सकलडीहा में किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा में किया प्रदर्शन
सकलडीहा (ब्यूरो) । विकास खंड के नई बाजार गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास और बीपीएल सूची में नाम शामिल किए जाने के मुद्दे को उठाया । चेताया कि यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो ग्रामीण तहसील और ब्लाक के अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित हैं। लेकिन असहायों को किसी का भी लाभ नही मिल पा रहा है। कच्चा मकान होने के बाद भी आवास के लिये ब्लाक और तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है। यहीं नहीं कोटेदारों द्वारा खाद्यान देने में आनाकानी की जा रही है। ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, खाद्यान आदि विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी किया। चेताया कि शीघ्र ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो ग्रामीण अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान उर्मीला, दासी, महदेई, सुशीला, सुमन, राजकुमार, छोटू, संतोष कुमार, राधेश्याम गुप्ता, सुनील यादव, रितेश केशरी, वीरेन्द्र, कैलाश, तारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed