फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   साइकल भ्रमण यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

साइकल भ्रमण यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
साइकल भ्रमण यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
मुगलसराय। सपा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के तहत साइकल भ्रमण यात्रा निकाल कर लागों को पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। नगर के सपा कार्यालय से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने सुबह आठ बजे साइकल चलाया। नगर भ्रमण के बाद लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में पौधरोपण किया।

सुबह आठ बजे निकली साइकल यात्रा जीटी रोड, सुभाष पार्क, रविनगर, कैलाशपुर, पराहूपुर, गल्ला मंडी, काली महाल में भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय के समीप लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में समाप्त हुई। यहां पौधरोपण के बाद गोष्ठी हुई। इसमें पूर्व सांसद ने कहा कि आज के बढ़ते प्रदूषण युक्त माहौल में साइकल चलाना आवश्यक है। इससे वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, राजकुमार जायसवाल, संतोष यादव, विजय गोंड, पारस यादव, सुरेश यादव, यादवेश यादव, अंकित, प्रदीप, धीरू, मुन्ना बिंद, ठाकुर यादव, वंशी गुप्ता, ओमकार गोंड, छोटेलाल, राजकुमार कन्नौजिया, राहुल, अमरेश, सतपाल चौहान, रितेश, विशाल, रामायण, मोनू, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed