फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   200 houses of Muhammadpur are not getting water for 20 days

Chandauli News: मुहम्मदपुर के 200 घरों को 20 दिनों से नहीं मिल रहा पानी

Wed, 21 Feb 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
200 houses of Muhammadpur are not getting water for 20 days
दुलहीपुर। क्षेत्र के महाबलपुर स्थित पानी टंकी पर आधारित मुहम्मदपुर गांव के 200 घरों में बीस दिनों से पेयजलापूर्ति बंद है। पानी आपूर्ति न होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। पड़ाव गोधना सिक्स लेन निर्माण के कारण मुहम्मदपुर की ओर आने वाली पाइप लाइन को बंद किए जाने के कारण यह समस्या आई है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज होकर गांव के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों सड़क के किनारे नाले के निर्माण कार्य के लिए खोदाई के दौरान महाबलपुर स्थित पानी टंकी से होने वाले पेयजल आपूर्ति पाइप लाइनों को चंधासी कोलमंडी के समीप बंद कर दिया गया। इस कारण मुहम्मदपुर गांव के दो सौ परिवार की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया लगभग बीस दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। कहा कि पेजयल आपूर्ति बंद होने की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। प्रदर्शन करने वालों में उनैसा बीबी, एखलाक, निजामुद्दीन, रजिया, शौकत अली, फारुख सरदार, शबनम आदि शामिल थे। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही समस्या को दूर कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed