फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1976 bigha wheat crop destroyed in 11 days by fire

Chandauli News: छह अस्पतालों को बंद करने का निर्देश, एक सील

Fri, 19 Apr 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
1976 bigha wheat crop destroyed in 11 days by fire
सकलडीहा। एसीएमओ डाॅ. आरबी शरण और डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजय सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को स्थानीय कस्बा सहित कमालपुर, धानापुर और बरहनी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक अस्पताल को सील करा दिया गया। साथ ही छह अस्पतालों को बंद कराने का निर्देश दिया। जांच के दौरान इन अस्पतालों में कोई रजिस्टर्ड चिकित्सक नहीं मिला। कुछ अस्पतालों का पंजीयन भी नहीं हुआ था। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूछने पर अस्पताल संचालक जानकारी तक नहीं दे पाए। इसपर एसीएमओ ने धानापुर में एक अस्पताल को सील करा दिया। साथ ही शेष के संचालकों को बगैर पंजीयन कराए और पंजीकृत डाक्टरों के बगैर संचालन पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्देश दिया। चेताया कि बगैर पंजीयन संचालन होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा ईटवा में एक हॉस्पिटल संचालक बगैर पंजीयन आपरेशन से लेकर मेडिकल स्टोर और मरीजों को भर्ती कराए जाने को संज्ञान में लेते हुए अधीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि बगैर पंजीयन हास्पिटल या पैथलॉजी चलाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed