फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1963 beneficiaries of PM Awas Yojana got funds

पीएम आवास योजना के 1963 लाभार्थियों को मिली धनराशि

Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1963 beneficiaries of PM Awas Yojana got funds
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद का प्रसारण सोमवार को नगर पालिका इंटर कालेज में किया गया। इस दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। अंत में मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर प्रदेश के दो लाख 853 लाभार्थियों के खातों में पीएम आवास योजना की धनराशि भेजी। जिसमें जिले के 1963 लाभार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शहरों में रहने वाले गरीब परिवार को छत मुहैया कराने के लिए पीएम आवास योजना शहरी के तहत घर बनाये जाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी व ठेला वालों को दस हजार का ऋण दिया जा रहा है। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों से शनिवार को ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुना। इस अवसर पर पीडीडीयू नगर के नगर पालिका इंटर कालेज में जिला शहर विकास अभिकरण की ओर से आयोजन किया गया था। यहां जिले के सौ से अधिक लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के दस लाभार्थियों से वार्ता भी की। बाद में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से प्रदेश भर के दो लाख 853 लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास योजना की किस्त भेजी। जिसमें जिले के 1963 लाभार्थी शामिल रहे। लोगों ने बताया कि इस योजना के कारण आज उनके सिर पर छत मौजूद है। इस दौरान कार्यक्रम में डूडा के परियोजना अधिकारी संजय मौर्य, नगर पालिक चेयरमैन संतोष खरवार, ईओ कृष्ण चंद्र, शहर मिशन प्रबन्धक डीएन प्रसाद, सीएलटीसी आदित्य कुमार सोनकर, रितेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना ने पूरा किया सपना
हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना आशियाना हो। गरीब परिवार लोगों के इसी सपने को पीएम आवास योजना ने पूरा किया है। पीएम आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले गीता देवी, नूरी बेगम, सीपत्ती देवी और श्याम कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के बिना यह संभव नहीं था कि वे अपना घर बना लें। योजना के मिले रुपयों से उनकी खुदी की छत का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। पीएम आवास योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को आवास के लिए धनराशि उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। संजय मौर्य, परियोजना अधिकारी, डूडा
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के मदद के पीएम आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना चलाई है। इसका लाभ भी कई जरूरतमंदों को मिला है। संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर

सीएम ने आवास के लाभार्थियों से किया संवाद
स्थानीय नगर पंचायत सभागार में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के संवाद को सुना। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन रविंद्रनाथ ने कहा कि सरकार गरीबों के हित में तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। लोगों को इसका लाभ हर हाल में लेना चाहिए। लाभार्थी शासन से मिलने वाले पैसे का सदुपयोग करें। अधिकारी भी इसकी सही तरीके से मानीटरिंग करते रहें। ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके। एडीएम अतुल कुमार ने कहा कि शासन स्तर से संचालित योजनाओं का जिले में सही ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। अधिकारी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं । कहा कि यदि कोई लापरवाही करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डूडा के परियोजना अधिकारी संजय मौर्य, शहर मिशन प्रबंधक डा. राजेश राय, सामुदायिक आयोजक मोहनीश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा पीडीडीयू नगर, चकिया व सैयदराजा नगर पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed