फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नए शिक्षा सत्र की हुई शुरूआत, स्कूलों में बढ़ी चहल पहल

नए शिक्षा सत्र की हुई शुरूआत, स्कूलों में बढ़ी चहल पहल

Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र की हुई शुरूआत, स्कूलों में बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत सोमवार को हुई। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही निजी विद्यालयों में भी छूट्टी के बाद छात्र पहुंचे। अधिकतर विद्यालयों में पूजन अर्चन कर शिक्षा की शुुरूआत हुई। हालांकि पहले दिन कहीं पढ़ाई नहीं हुई। नई कक्षाओं में पहुंच कर छात्र-छात्राओं ने अनुभव बांटे।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षा सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होने लगी है। परिषदीय विद्यालयों में होली के पूर्व पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं कराई गई और 29 मार्च को रिजल्ट की घोषणा की गई। रविवार को छुट्टी के बाद एक अप्रैल को सत्र की शुरूआत की गई है। यही हाल अधिकतर निजी विद्यालयों का भी है। पहले दिन बच्चे ड्रेस पहन कर स्कूलों में पहुंचे लेकिन पुरानी कक्षाओं के बजाए नए कक्ष में बैठे। यहां पुरानी कक्षाओं के अनुभव आपस में साझा किए। वहीं पहले दिन नामांकन का ही दौर चला। वहीं विभिन्न विद्यालयों में अंकपत्र का वितरण किया गया। चहनियां संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला पर नए शिक्षा सत्र का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हैदर अली खान, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अजय सिंह यादव, फखरुद्दीन, फैय्याज अहमद रहे।
विज्ञापन


चकिया। प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा प्रबंध समिति की ओर से संकुल प्रभारी गंगाधर गोपाल के नेेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली पुरानी चकिया, विभूति नगर होते हुए स्कूल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान दौरान प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद, प्रबंध समिति अध्यक्ष शीला देवी, सभासद तथा जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा, रजनी जायसवाल, सरिता पाल, अर्चना यादव, कुसुम यादव, लता पाठक, रानी सिंह, सुनील कुमार रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय विजयपुरवां के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को पूर्व बीईओ शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बीईओ चंद्रशेखर आजाद, कुंवर कलाधर, रीता पांडेय, शिवप्रसाद, भईयालाल, प्रधानाध्यापक विजय विश्वकर्मा, इंद्रावती, अनिता, रश्मि मौर्या, कन्हैया गुप्ता, पद्मावती देवी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रीना शर्मा, राजीव पाठक रहे।इलिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मंगरौर में सोमवार को नामांकन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, राजेश, कमलेश, सुषमा केशरी, सरोज, ईश्वरचंद, अभय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। विभिन्न परिषदीय विद्यालयें में सोमवार को शिक्षा सत्र के पहले दिन सोमवार को भी छात्रों को अंकपत्र वितरित किया गया। अंकपत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सीतापुर के अध्यक्षनरत कक्षा 5 के बच्चों को सोमवार को अंक पत्र तथा टीसी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक माया प्रसाद, सहायक अध्यापक अजय गुप्ता, राजकुमार प्रेमी, गजानन्द यादव, रामजन्म, चिंता देवी, मनोज रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय हृदयपुर में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव आठवीं कक्षा के छात्रों के अंकपत्र दिया। इस मौके पर शिक्षक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूजा सिंह, विजयराज रवि, अंशु प्रजापति, अंकुश विश्वकर्मा, लक्ष्मीना यादव, संदीप, कार्तिकेय, विवेक रहे।

04. अव्वल छात्रों को किया सम्मानित
पड़ाव। बाल विद्यालय डोमरी में वार्षिक परीक्षा फल का परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक डॉ. जयशीला पांडेय ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृृत किया।

इनसेट-
किसान इंटर कॉलेज में प्रवेश शुरू
इलिया। किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में वर्ष 2019-20 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। कक्षा 6, 9 तथा 11 में प्रवेश पाने वाले छात्र छात्राएं विद्यालय काउंटर से प्रवेश फार्म प्राप्त कर टीसी और अंक पत्र के साथ फार्म भरकर ऐडमिशन करा सकते हैं। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed