{"_id":"5ca10fa6bdec2214435fc22a","slug":"191554059174-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया किसान विकास मंच का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया किसान विकास मंच का स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। खखड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को किसान विकास मंच का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें उपस्थित किसानों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं।
मंच के अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए किसान भाइयों का सहयोग जरूरी है। संगठन के बलबूते ही जिले के किसान भाइयों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने किसानों की समस्या के लिए आंदोलन तेज करने पर बल दिया। चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर परशुराम सिंह ने कहा कि किसान ही देश के रीढ़ है। उनके बलबूते ही सरकार चलती है। उन्होंने किसानों व समस्त मतदाताओं से मतदान में भागीदारी कर एक सुशासन पूर्ण सरकार बनाने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, कपिलदेव सिंह, राधेश्याम पांडेय, लालजी मौर्य, रतन कुमार, उमेश सिंह वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जवाहरलाल यादव व संचालन रामअवध सिंह ने किया। ब्यूरो