{"_id":"5c9926bfbdec2214593a935e","slug":"191553540799-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। जनपद में मेडिकल कॉलेज के नाम पर आया धन दूसरे जनपद में जाने की सूचना से नाराज किसान युवा शक्ति व मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व नौजवानों ने सोमवार को कस्बा स्थित शहीद पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही बैठक कर मेडिकल कॉलेज के नाम पर आए 81.85 लाख रुपये वापस जाने और शेष लगभग 1.2 करोड़ खर्च होने पर सवाल पूछे।
कहा कि राजनीति के चक्कर में मेडिकल कॉलेज गैर जनपद चला गया। राजनीतिक खींचतान में जनपद का बहुत बड़ा नुकसान कर दिया है। इसकी भरपाई नामुमकिन है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिर्जापुर गए मेडिकल कॉलेज को वापस धानापुर मंगाने की मांग की है। कहा कि कॉलेज निर्माण के नाम पर आया धन वापस क्यों गया और निर्माण के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि कहां खर्च कर दी गई, इसे कौन बताएगा। प्रदर्शन करने वालों में अंजनी सिंह, अरमान खान, शेषनाथ यादव, संजय कुशवाहा, प्रिंस मौर्य, गुल्लू यादव, नवीन प्रजापति, रविशंकर खरवार, सद्दाम, सुजीत राम, विजय राम, विजय राय, अनिल राय, दानी बिंद शामिल रहे।
विज्ञापन