{"_id":"5c914402bdec22140966dc14","slug":"191553024002-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के उतराव चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के उतराव चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों का इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते लोग तेजी से वायरल फीवर फैल रहा है। इसमें मौसमी बुखार के साथ अस्थमा व गले का संक्रमण फैलने से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों की तादाद बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों की मानें तो दिन में तेज धूप व शाम को मौसम में ठंड बीमारी का कारण है। सावधानी बरतने पर भी मरीजों को निजात मिलने में कई दिन लग जा रहे हैं।
जनपद में मौसम के परिर्वतन के बाद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल संग कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। जहां जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक मरीज जुकाम, बुखार, डायरिया, मलेरिया से पीड़ित होकर ओपीडी में इलाज करा रहे हैं। वहीं 60 मरीज विभिन्न रोगों से पीड़ित होकर भर्ती भी हो रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो असावधानी बीमारी का कारण बन रही है। असंयमित खान-पान व दिनचर्या की वजह से स्वस्थ इंसान भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरके वर्मा व डा. रियाज अहमद ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियों के खतरे को देखते हुए लोगों को ठंडे तासीर वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक, दही, फल, ठंडा पानी आदि का सेवन करने से बचें। पंखे का इस्तेमाल अभी न करें तो बेहतर होगा। सुबह-शाम ठंडक महसूस होने पर पूरी बांह के कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें।
जिला अस्पताल में मरीजों सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। दवा के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुदृढ़ है। किसी भी मरीज को कोई परेशानी हो तो वह मिलकर शिकायत कर सकता है। डा. अरविंद सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल चंदौली।