फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अस्मिता के कलाकारों ने भागलपुर में जीते नौ पदक

अस्मिता के कलाकारों ने भागलपुर में जीते नौ पदक

Wed, 05 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
अस्मिता के कलाकारों ने भागलपुर में जीते नौ पदक

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार के भागलपुर में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित रंग महोत्सव, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता में नगर के अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं में स्थानीय कलाकारों ने नौ पुरस्कार प्राप्त किए। कलाकारों के मंगलवार को स्थानीय जंक्शन पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष डा. राजकुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

कलाकारों ने प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक तमाशा का मंचन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुशरण सिंह द्वारा लिखित नाटक का निर्देशन संजय कुमार शर्मा ने किया। इसके अलावा पीएन जायसवाल द्वारा लिखित व विजय कुमार द्वारा निर्देशित नाटक सुनीता को तीन पुरस्कार मिले नाटक की नायिका शिखा को केंद्रीय भूमिका के लिए अध्यक्षीय पुरस्कार, खलनायक विजय को द्वितीय व हास्य कलाकार निक्की को प्रथम पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के ग्रुप डांस में संस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संस्था के कलाकारों की ओर से निकाले गए रंग जुलूस व स्केटिंग शो की भागलपुर के लोगों ने खूब सराहना की। इसके लिए कलाकारों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। प्रोग्राम को सफल बनाने में कृष्ण मोहन, सुमन, राहुल, रोहित, सार्थक, बबलू, अनुज, विवेक संजीवन ने योगदान दिया। वहीं कलाकारों का स्वागत करने वालों में भागवत चौरसिया, डॉ. डीके पांडेय, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, कृष्णकांत गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed