{"_id":"5c057bffbdec2241af665e75","slug":"191543863295-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर सवारी ढ़ोने वाले वाहनों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर सवारी ढ़ोने वाले वाहनों का कब्जा
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाहनों की अधिकता और यातायात नियमों का पालन न किए जाने से सोमवार को पूरे दिन नगर जाम लगा रहा। जाम छुड़ाने के लिए सड़क पर पुलिस व यातायात कर्मी एक स्थान से दूसरे स्थान तक दौड़ लगाते रहे। जाम में फंसकर राहगीर खूब परेशान हुए। सवारी ढोने वाले वाहन जाम का बड़ा कारण बने। शाम को वाहनों की संख्या कम होने के बाद ही लोगों को राहत मिली।
सोमवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी वाहनों की अधिकता रही। वहीं नई सट्टी, गल्ला मंडी, जीटीआर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन जाने वाले दोनों रास्तों के सामने व धर्मशाला रोड पर जाम लगता और छूटता रहा। नई सट्टी में सब्जी व फल ढोने वाले वाहनों के यातायात के नियमों की परवाह किए बगैर कहीं भी वाहन खड़ा कर देने से जाम लग जा रहा था। आलम यह था कि वीआईपी गेट के सामने एकसाथ दर्जनों सवारी ढोने वाले वाहन बेतरतीब सवारियां बैठा व उतार रहे थे जिससे जाम लगा रहा।
सोमवारी बाजार भी बना कारण
साप्ताहिक बंदी के बावजूद बंद दुकानों के सामने लगने वाला अस्थाई बाजार भी जाम का कारण बना। यहां दुकानदारों ने जीटी रोड की दक्षिणी पटरी के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा कर रखा था। ठंड के मौसम के शुरुआत के कारण बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ी। खरीदारों की भीड़ व उनके वाहनों के जगह-जगह खड़ा कर दिए जाने से भी जाम लगता रहा।