फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आरक्षित बोगी में कब्जा पर किया हो हल्ला

आरक्षित बोगी में कब्जा पर किया हो हल्ला

Thu, 29 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरक्षित बोगी में कब्जा पर किया हो हल्ला
पीडीडीयू नगर। दरभंगा से मैसूर जा रही अप 12577 बागमती एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी में बिना आरक्षण के यात्रियों के आ जाने से नाराज होकर यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक, उपस्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ की टीम ने बिना आरक्षण के सवार यात्रियों को दूसरे कोच में भेजा। इसके चलते करीब घंटेभर बाद ट्रेन विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

बागमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मंगलवार की रात 11 बजकर 39 मिनट से सवा तीन घंटे की देरी से भोर में तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। स्टेशन पर स्लीपर कोच संख्या एस-4 और एस- 05 में आरक्षण कराए यात्री सवार होने लगे तो कोच में पहले से अत्यधिक यात्री सवार मिले। स्थिति यह हुई कि आरक्षित यात्रियों को कोच में घुसने की जगह नहीं मिल पा रही थी। कोच में अधिकतर दक्षिण भारतीय यात्रियों ने रिजर्वेशन करा रखा था। यात्रियों के बीच विवाद चल ही रहा था कि ट्रेन खुल गई। इससे आरक्षित यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद नीचे उतर कर विरोध करने लगे। हंगामा होते देख स्टेशन अधीक्षक, उपस्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद आरक्षित कोच में सवार अन्य यात्रियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed