{"_id":"5bd9fb82bdec224291205139","slug":"191541012354-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में बुधवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक सत्यमूर्ति ओझा और डॉ प्रमोद पांडेय ने कहा कि सरकार सिर्फ शिक्षकों को गुमराह कर रही है। कहा कि सांसद विधायक चुने जाने पर आजीवन पेंशन पाते हैं, जबकि शिक्षक लगातार 60 साल से अधिक सेवा करने के बाद भी पेंशन सहित अन्य सुविधा से वंचित है। चेताया कि मांगों को सरकार द्वारा गंभीरता से नही लिया गया तो शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों में जेपी शर्मा, घनश्याम तिवारी, कमलापति पांडेय, मारकंडेय लाल, रामचंद्र शर्मा, राजबलि, अनिल कुमार, गिरिशचंद्र, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष मिश्र, देवचंद राम, जेपी यादव, मनोज यादव मौजूद रहे।