{"_id":"5baa8292867a557e9f67d26f","slug":"191537901202-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर दस को प्रतिकूल प्रविष्टि, 15 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर दस को प्रतिकूल प्रविष्टि, 15 को चेतावनी
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति और लापरवाही करने वाले दस प्रविधिक सहायकों को कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया तथा 15 को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वह मंगलवार को क़ेवीके सभागार में मृदा कार्ड वितरण और वर्मी कंपोस्ट निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए सभी को निर्देशित किया।
कृषि उपनिदेशक विजय सिंह मंगलवार ने विभाग से संचालित बर्मी कंपोस्ट यूनिट, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल अवशेष प्रबंधन आदि की समीक्षा की। इस दौरान बर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना को लेकर खराब प्रगति पर प्राविधिक सहायकों को कड़ी फटकार लगाई। अभी तक दस राजस्व गांवों में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का चयन नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित गांवों के प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया। वहीं 15 राजस्व गांवों में लाभार्थियों के चयन के बाद यूनिट स्थापना की प्रक्रिया शुरू न होने पर प्राविधिक सहायकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की ओर से किसानों के हित में तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका हर हाल में पात्रों का लाभ मिलना चाहिए। बताया कि अब तक जनपद में 8600 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड का वितरण किया जा चुका है। वहीं 28 व 29 सितंबर को 73 गांवों में कुल 10605 किसानों में स्वायल हेल्थ कार्ड बांटे जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल अवशेष प्रबंधन और समर्थन मूल्य के बाबत ब्लाक, तहसील व न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसके माध्यम से किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। समीक्षा बैठक में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सदानंद पांडेय, जयप्रकाश पाठक, आरपी सिंह, जेपी सिंह, राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।