फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीसीएफ की लापरवाही से 4.36 करोड़ का राजस्व नुकसान

पीसीएफ की लापरवाही से 4.36 करोड़ का राजस्व नुकसान

Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ की लापरवाही से 4.36 करोड़ का राजस्व नुकसान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीसीएफ, सहकारी समिति और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही से 25 हजार कुंतल गेहूं तो सड़ ही रहा है, सरकार को भी करोड़ों रुपये का चुना लगा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश के बाद भी लापरवाही से खरीद के बाद समितियों से गेहूं का उठान अब तक नहीं हो सका और गेहूं अब बारिश में भींगकर सड़ने लगा है। जबकि 15 जून तक गेहूं एफसीआई गोदामों में गेहूं रखवाना था।
इस साल तकरीबन 40 से अधिक गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए थे। इस साल पीसीएफ ने सीजन में 1745 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की थी। 2.70 लाख कुंतल गेहूं की समितियों पर खरीद की थी। जिसमें 25 हजार कुंतल गेहूं सड़ने के कगार पर पहुंच चुका है। इस हिसाब से पीसीएफ की लापरवाही के चलते सरकार को 4.36 करोड़ 25 हजार का नुकसान हुआ है। यह तो अनुमानित आंकड़ा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी 56 हजार कुंतल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। ऐसे में देखा जाए तो पीसीएफ ने राज्य सरकार को करीब 10 करोड़ा का चूना लगाया है। इसके बाद भी उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद होने के बाद इसे एफसीआई के गोदाम व्यासनगर, मंडुवाडीह भेजा जा रहा था। इसके अलावा बिहार के मोहनिया में भी गेहूं को भेजा गया। इसके बाद भी पूरी तरह से गेहूं का उठान नहीं हो सका। खरीद होने के बाद इसे एफसीआई के गोदामों पर भेजने की जिम्मेदारी पीसीएफ (प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन) की थी। लेकिन पीसीएफ के अधिकारियों की लापरवाही से 15 जून के ढाई महीने बाद भी उठान नहीं हो सका। पीसीएफ प्रभारी शशिकांत भारती का कहना है कि एफ सी आई में जैसे जगह खाली मिल रही है वैसे वैसे गेहूं का उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed