{"_id":"5b81ac7342c792466e6ee5b5","slug":"191535224947-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर सड़क पर लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर सड़क पर लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। रक्षाबंधन की तैयारियों के बाबत खरीदारी करने निकले लोगों के चलते शनिवार को मुगलसराय कोतलवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर भंयकर जाम लगा रहा। चंदौली में सर्विस रोड पर जाम लग गया तो पीडीडीयू नगर में जीटीआर ब्रिज से सब्जी मंडी तक लंबा जाम लग गया। इसी तरह पड़ाव चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम छुड़ाने में यातायात और स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़नी। दोपहर 12 बजे से लगा जमा करीब तीन बजे जाकर किसी तरह खत्म हुआ।
रक्षा बंधन के त्यौहार पर तैयारियों के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ बढ़ते ही नगर व विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। रघरों से खरीदारी करने निकले लोग जाम में फंस कर व्यवस्था को कोसते नजर आए। चंदौली में सकलडीहा रोड पर रेलवे क्रासिंग बंद होने से तिराहे और सर्विस रोड पर लंबा जाम लग गया। पड़ाव चौराहे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। चौराहे पर स्कूली बच्चे काफी देर तक फंसे रहे। अनियंत्रित यातायात व्यवस्था के चलते पड़ाव चौराहा पूरी तरह से जाम रहा। वहीं नगर में जीटी रोड पर जाम के चलते लोग वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम छह बजे के बाद किसी तरह जाम से निजात मिली।