{"_id":"5b2d47c44f1c1bf66e8b9945","slug":"191529694148-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार के बीच 63 जोड़ों का हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार के बीच 63 जोड़ों का हुआ विवाह
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। सदर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 63 जोड़े मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। नव विवाहित जोड़ों को सदर ब्लाक प्रमुख कालिंदी सिंह और चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे ने उपहार भेंट किया और आशीर्वाद दिया। इसमें सदर ब्लाक से 49, नियामताबाद से आठ और नगर पंचायत की ओर से छह जोड़ों को सामूहिक विवाह में शामिल कराया गया था।
मुख्यमंत्री सामूहिक के लिए सदर ब्लाक में शुक्रवार की सुबह से ही तैयारियां शुरु हो गई थी। लोगों सामूहिक विवाह में शामिल होने के साथ अपने लाभार्थियों के साथ दस बजे तक ब्लाक परिसर में पहुंचने लगे। जिसमें नगर पंचायत की ओर से छह जोड़े तथा नियामताबद से आठ और सदर ब्लाक से 49 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। विवाह संपन्न होने के बाद सदर प्रमुख कालिंदी सिंह व अन्य अतिथियों के साथ ही ब्लाक के अधिकारियों ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं उपहार स्वरूप विभिन्न प्रकार के सामान भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब बेटियों के शादी के लिए महात्वाकांक्षी सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत एक ही मंडप में कई जोड़ों की एक साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार लड़की के खाते में 20 हजार रुपये देने का काम कर रही है। वहीं 10 हजार रुपये का सामान उपहार के तौर पर दिया जाता है। इसमें हर वर्ग के लोगों को बढ़ चढ़ कर आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शंकर प्रसाद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बबलू, शंभूनाथ एडीओ आईएसबी शशिकांत, कैलाशपति सिंह मौजूद रहे।