{"_id":"5b22c41d4f1c1b214d8b663e","slug":"191529005085-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदाता दिवस पर 24 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदाता दिवस पर 24 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वास्थ्य विभाग की ओर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 24 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पश्चात अस्पताल सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन सहित दस संस्थाओं के लोगों को सीएमओ पीके मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही 14 जून से 13 जुलाई तक जनपद के पांच चयनित स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का घोषणा की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएओ डा. पीके मिश्र ने कहा कि रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और लोगों को प्रेरित करने वाली संस्था को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सीएमएस आरबी पांडेय ने कहा कि 14 जून के बाद अन्य जगहों पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों के ब्लड की जांच नि:शुल्क होंगी और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डा. संजय ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और कई समाज सेवी संस्थाओं ने भी रक्तदान कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग दिया है। बताया कि अप्रैल से जून 13 के बीच 363 यूनिट ब्लड संग्रहीत किया गया। जिसमें 342 यूनिट को प्रयोग में लाया गया है। इस दौरान डा. डीके सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. मनोज मिश्रा, डा. दिनेश सिंह, डा. शुभम सिंह, अजीत सिंह, चंद्रबली सिंह, अनुरोध राय, ज्योति, चंदा, राहूल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हुए सम्मानित
ज्योति प्रकाश पीपी सेंटर मुगलसराय, मेजर अमरेन्दर सिंह 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय, धर्मेंद्र सिंह 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय, आकांक्षा समिति चंदौली, डा. ओपी सिंह डाक्टर एसोसिएशन चंदौली, हिमांशु वर्मा स्माइल ग्रुप चंदौली, अनिमेश श्रीवास्तव जन गण मन संस्था चंदौली, अमर उजाला फाउंडेशन, कमलाकर दूबे रेलवे कालोनी मुगलसराय, नीरज सिंह पुलिस मित्र जीआरपी मुगलसराय।
विज्ञापन