{"_id":"5a96fadd4f1c1bb5568b6741","slug":"191519844061-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर के बाद भी मार्ग पर जाम की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर के बाद भी मार्ग पर जाम की समस्या बरकरार
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा(ब्यूरो)। चहनियां- सकलडीहा मार्ग के बिना चौड़ीकरण किये ही सैदूपुर पुल से बड़ों वाहनों के आवागमन से शुरू हुई जाम की समस्या के चलते बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सकलडीहा कस्बा स्थित दो स्थानों पर बैरियर लगा दिया है। बावजूद इसके पुलिस चहनियां और चंदौली की ओर से आने वाले वाहनों को लेकर काफी परेशान है। दरअसल चार माह पूर्व नव निर्मित सैदपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने सड़कों की हालत काफी खराब हो गई। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने पुल पर हाईट गेज लगाकर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी। जिसपर डीएम और एसपी के निर्देश पर बुधवार को अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई। इस बाबत कोतवाल तेजबहादूर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दो स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। लेकिन चहनियां और चंदौली की ओर से आ रही वाहनों के कारण परेशानी हो रही है।