{"_id":"5a493dde4f1c1bb34a8b97d0","slug":"191514749406-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को एकौनी स्थित जिलामंत्री मनोज सिंह के आवास पर हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैयाराम मौर्य ने संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया तथा पांच जनवरी को सदस्यता बैठक में किसानों को पहुंचने की अपील किया। कहा कि जिला में धान खरीद की स्थिति ठीक नहीं है जिससे किसानों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे किसी भी दल की सरकार रहे, परंतु किसान हित में कार्य कराने के लिए किसानों को संगठित रहना पड़ेगा। बताया कि पांच जनवरी को अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष जुगुल किशोर मिश्र और क्षेत्रीय संगठन मंत्री राम मनोहर पांडेय के नेतृत्व में सदस्यता बढ़ाने के लिए बैठक होगी। कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी प्रांतों में संगठन के सदस्य हैं। प्रांतीय महामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में धान खरीद की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने गेंहू की सिंचाई के लिए जिला प्रशासन से शहाबगंज और चकिया क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। इस दौरान काशी प्रांत के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाठक, चंदौली जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, मनोज सिंह, संतोष मिश्रा, तेजू यादव, बृजेश सिंह, उदय नारायन सिंह, राकेश यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।