{"_id":"5a4003684f1c1bb34a8b83bc","slug":"191514144616-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृति कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृति कार्यक्रम
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। बुढ़वल गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में शनिवार की सायं क्रिसमस -डे की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईसा मसीह से जुड़ी झांकियां और कलाकृतियों को दिखई गई। वहीं स्कूल के शिक्षकों द्वारा ईसा मसीह के जीवन तथा उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डा. विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि ईसा मसीह ने सदैव सत्य का रास्ता अपनाया तथा सेवा भाव में अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने स्कूल के बच्चो को सच्चाई के राह पर चलने की अपील की। इसके पूर्व सेंटा क्लाज के साथ बच्चो ने केक काटा। इस दौरान डा. सुधा सिंह, स्मृति उपाध्याय, स्वाती सिंह, मोनिका, सृष्टि, राहुल, रोहित सहित विद्यालय के शिक्षक तथा सभी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन