{"_id":"59c2c7444f1c1b0d6c8b4831","slug":"191505937220-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में गड़बड़ी पर दो अध्यापकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम में गड़बड़ी पर दो अध्यापकों का वेतन रोका
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला समन्वयक एमडीएम ने विगत दिनों धानापुर विकास खंड के तीन जूनियर हाईस्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन योजना में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी देखने को मिली। जिला समन्वयक की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को दो प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया और एक को कड़ी चेतावनी जारी की।
जिला समन्वयक नीरज सिंह ने कुछ दिनों पूर्व जूनियर हाईस्कूल अहिकौरा का निरीक्षण किया। विद्यालया में कई खामियां पकड़ में आईं। प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों की संख्या बढ़ाकर एमडीएम पंजिका में दर्ज किया गया था। वहीं खाने में खुले मसाले का प्रयोग किया जा रहा था। विद्यालय में मानक से अधिक रसोइयां रखी गईं थी और आईवीआरएस काल विद्यालय के बाबू के मोबाइल नंबर पर आती थी। शिकायत पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बाबा तारकेश्वर जूनियर हाईस्कूल मिश्रपुरा में भी एमडीएम में खुले मसाले का प्रयोग किया गया था और दीवार पर मीनू का अंकन नहीं था। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार का भी एक माह का वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं जूनियर हाईस्कूल अमादपुर में एमडीएम का नमूना नहीं रखा गया था और विद्यालय में बच्चों की संख्या भी कम थी। इसपर प्रधानाध्यापिका का कड़ी चेतावनी दी गई।