{"_id":"598a14094f1c1b896c8b4abd","slug":"191502221321-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीइओ के निरीक्षण में सात शिक्षक और एक अनुदेशक अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीइओ के निरीक्षण में सात शिक्षक और एक अनुदेशक अनुपस्थित
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके से अनुपस्थित सात शिक्षकों का एक दिन का वेतन एंव एक अनुदेशक का मानदेय काटने की संस्तुति बीएसए से किया। जबकि विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक,यूनिफार्म शत प्रतिशत वितरित करने, एमडीएम का सैम्पल, मीनू के हिसाब से भोजन, एमडीएम रजिस्टर का दाहिना पृष्ठ पूर्ण करने व विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाने को कहा।
मंगलवार को बीईओ धानापुर बृजेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय जिगना पहुंचे जहां सहायक अध्यापिका सोनालिका अवकाश पर थीं। जबकि तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर बीइओ ने सहायक अध्यापक राकेश, चन्द्रशेखर व चंद्रपति का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय दवनपूरा पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व सहायक अध्यापक रीना भारती के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंढान पर अनुपस्थित सहायक अध्यापक अनिल कुमार का एक दिन का वेतन तथा अनुदेशक कुसुम का मानदेय काटने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय हिनौता पर सहायक अध्यापिका मधु मालती के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति किया। विद्यालय पर नामांकित एक सौ आठ बच्चों के सापेक्ष मात्र 25 बच्चों के उपस्थिति पर शिक्षकों को फटकार लगाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय महुजी पर यूनिफार्म वितरित न होने तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुजी पर शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने और प्राथमिक विद्यालय एवती पर नामांकित 213 बच्चों के सापेक्ष 65 छात्र उपस्थित होने पर प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई।