फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अवकाश को लेकर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने दिया धरना

अवकाश को लेकर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने दिया धरना

Thu, 27 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
अवकाश को लेकर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने दिया धरना
विरोध किया

विज्ञापन
चंदौली। विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश समाप्त किए जाने से नाराज विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के बैनर तले आयोजित धरने में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए 17 सितंबर को पुन: सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी के आराध्य देव हैं। हम सभी उन्हें शिल्पकार के रूप में पूजते चले आ रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा एक ऐसा अवसर होता है, जब पूरे देश में निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत समाज के लोग सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन समाज के लोग अपने औजारों की भी पूजा करते हैं और शिल्प देव से मंगल कामना करते हैं। ऐसे पावन अवसर पर पूर्व की सरकार द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश को वर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया, जो यह दर्शाता है कि सरकार विश्वकर्मा समाज के हितों की अनदेखी कर रही है। समाज सरकार के इस निर्णय को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। हम सभी शांतिपूर्ण ढंग से सरकार तक अपनी मांग पहुंचा रहे हैं, ताकि सरकार इस मुद्दे पर विचार करे। यदि शीघ्र हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो हम सभी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जमुना विश्वकर्मा, सोमारू, रामविलास, सतीश, छन्नू, भानू, महेंद्र, राजेन्द्र, दारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed