{"_id":"59779dcc4f1c1bd80f8b45c7","slug":"191501011404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बिगड़ी बकाएदार की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में बिगड़ी बकाएदार की हालत
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राजस्व वसूली के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए एक बकाएदार की तबीयत सदर तहसील के हवालात में बिगड़ गई। बकाएदार बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहां गांव के लोग और अधिवक्ता जमा हो गए। लेकिन किसी ने उसका उपचार कराने की जरूरत नहीं समझी। नायब तहसीलदार सहित कर्मचारी केवल देखते रहे। अंत में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसील कर्मियों ने बकाएदार का जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया।
सदर ब्लाक अंतर्गत गोपई गांव निवासी गोपाल तिवारी के विरुद्घ दुर्घटना मुआवजा के मामले में न्यायालय की ओर से दो लाख 97 हजार रुपये की आरसी जारी की गई है। इस मामले में सदर तहसील की ओर से गोपाल को कई बार नोटिस भी दी गई। लेकिन उन्होंने पैसा जमा नहीं किया। इसी मामले में मंगलवार को दोपहर नायब तहसीलदार ने गोपाल तिवारी को गिरफ्तार कर तहसील हवालात में बंद कर दिया, जहां एक घंटे के बाद ही बकाएदार की हालत बिगड़ने लगी।