फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   189 liters of liquor recovered from police written vehicle, five smugglers arrested

Chandauli News: पुलिस लिखे वाहन से 189 लीटर शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
189 liters of liquor recovered from police written vehicle, five smugglers arrested
चंदौली। पुलिस लिखे वाहन से हरियाणा से बिहार तक शराब की तस्करी हो रही है। इसका खुलासा एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान की। उन्होंने बताया कि चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को पुलिस लिखे दो वाहनों से 189 लीटर शराब बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बताया कि तस्कर कार से रेकी और चोरी की बोलेरो से शराब की खेप बिहार ले जाते थे। शराब की कीमत पांच लाख बताई गई है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बिहार में शराब बंद है, जिस वजह से वहां शराब की अवैध तस्करी होती है। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि तस्कर नवही पुलिया के पास कार में शराब शराब लेकर धरौली चौकी के रास्ते बिहार जा रहे हैं। इस पर नवही पुलिया पर पुलिस बैरियर लगाकर बिहार की तरफ जाने वाली गाडि़यों की जांच करने लगी। इसी बीच दो कार आईं, जिन पर पुलिस लिखा हुआ था। जांच की गई तो दोनों वाहनों से 253 बोतल करीब 189.75 लीटर शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे सासाराम (बिहार) से चोरी की गई बोलेरो से हरियाणा से शराब लाते थे और बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने मामले में बिहार के रावंशी नगर निवासी राजकुमार, पटना के आदित्यराज, रवि कुमार प्रमोद कुमार और अरवल जिले के मधुरेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed