फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   187 provided counseling on the first day of teacher recruitment

शिक्षक भर्ती के पहले दिन 187 ने कराई काउंसलिंग

Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
187 provided counseling on the first day of teacher recruitment
चंदौली। बेसिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्ति प्रक्रिया के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 210 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसके सापेक्ष बुधवार को 187 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपनी काउंसलिंग शुरू कराई। इसी बीच दोपहर बाद हाईकोर्ट से काउंसिलिंग पर रोक लगाने का आदेश मिलते ही काउंसिलिंग बंद कर दी गई। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश पर काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद चंदौली 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 400 शिक्षकों को दो चरण में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। पहले दिन 210 अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक व भर्ती संबंधित प्रमाण-पत्रों के साथ प्रस्तुत होना था। इसमें 187 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग करायी जबकि 23 अभ्यर्थी पहले दिन अनुपस्थित रहे। इस दौरान सदर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के साथ ही अन्य प्रक्रियाएं पूरी की। इसी बीच भर्ती स्थगित होने की सूचना काउंसलिंग स्थल पर आग की तरफ फैली तो अभ्यर्थी उहापोह में पड़ गए, लेकिन जब तक कोर्ट से रोक का आदेश मिला तब तक काउंसिलिंग शुरू हो चुुकी थी। सभी की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी थी। इस संबंध में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर पहले दिन दोपहर बाद काउंसिलिंग रोक दी गई वहीं दूसरे दिन की भी काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed