फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1831 cases settled in special Lok Adalat

Chandauli News: विशेष लोक अदालत में 1831 वादों का हुआ निपटारा

Sun, 27 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
1831 cases settled in special Lok Adalat
चंदौली। लंबित शमनीय वादों के निपटारे के लिए शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1831 वादों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम परितोष श्रेष्ठ की ओर से विद्युत निगम से संबंधित 21 वादों का निपटारा किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इशरत परवीन फारूकी ने 970 लघु वादों का निपटारा किया। सिविल जज अरुण गुप्ता ने 75 लघु वादों का निपटारा किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट माधुरी यादव ने 596 लघु वाद, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने 30 लघु वादों का निपटारा किया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी प्रथम नूतन ने 130, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी द्वितीय शिवानी ने 30 लघु वादों का निपटारा किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास वर्मा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में कुल 1831 वादों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed