फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रतिरोध की संस्कृति बचाए रखना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

प्रतिरोध की संस्कृति बचाए रखना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

Sun, 24 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतिरोध की संस्कृति बचाए रखना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शनिवार को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। जगह-जगह शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं गोष्ठियों में उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया और वक्ताओं ने कहा कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए जुटता जरूरी है।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के काली महाल स्थित कार्यालय पर शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए मात्र चौबीस वर्ष की आयु में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हंसते हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। देश की अखंडता के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर शाहिद तौसिफ, ब्रजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, दशरथ चौहान, मेवालाल पटेल, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, तेजप्रकाश मल्लिक, दुर्गा जायसवाल, महेश मंडल, नंदलाल गुप्ता, सुनील प्रजापति, रमेश सिंह रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार इंकलाबी नौजवान सभा ने बाजार में जुलूस निकाला और भगत सिंह चौक पर पहुंच कर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में जिला पंचायत हाल में हुई गोष्ठी में जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज के समय में भगत सिंह की विचार अधिक प्रासंगिक हैं। प्रतिरोध की संस्कृति बचाए रखना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर श्रवण कुशवाहा,अजय कुमार वर्मा, रमेश मौर्य, रामानंद मौर्य, संतोष, राजेश, मुरारी पाल, चंद्रभान मौर्य, आनंद मौर्य, रामलाल मौर्य रहे। अध्यक्षता हरिशंकर विश्वकर्मा ने और संचालन अनिल यादव ने की। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के इमिलियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार की शाम 3 बजे रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह गुड्डू ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि हम सबके हृदय में भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव हमेशा जुगनू की तरह चमकते रहेंगे। उनकी कुर्बानी नौजवानों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, इंदल बाबा, पंकज सिंह, गिरजेश सिंह, अंकित सिंह, यशवंत सिंह रहे। संचालन आलोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed