फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्वच्छ पर्यावरण के लिए दिलाई शपथ

स्वच्छ पर्यावरण के लिए दिलाई शपथ

Mon, 18 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पर्यावरण के लिए दिलाई शपथ
पीडीडीयू नगर। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर की ओर से रविवार को स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ्य जीवन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज खरे द्वारा पौधरोपण की तकनीकि एवं पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व तथा पेड़ों के बचाने के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ट्री गार्जियन एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्ष संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के प्रो.जर्नादन यादव द्वारा सभी उपस्थित जनों को पौधरोपण, मृदा परीक्षण की उपयोगिता तथा मृदा के अनुसार रोपण हेतु पौधों का चयन तथा कार्यक्रमों में सिंचाई के संबंध में जानकारी दी। वृक्षबंधु परशुराम राय द्वारा पौधों के औषधीय महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ मनोज खरे ने की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल कुुमार सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. जर्नादन यादव, रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या, वृक्षबंधु परशुराम राय, उपप्रभागीय वनाधिकारी चकिया एवं नौगढ़ के साथ ही प्रभाग के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी व प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण हेतु जनपद में चयनित ट्री गार्जियन ने भाग लिया गया। संचालन सृजन संस्था के अनिल कुमार सिंह ने किया। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधरोपण के महत्व एवं पौधों की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन उपप्रभागीय वनाधिकारी नौगढ़ द्वारा धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed