फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   01 प्रार्थना पत्रों में आठ का हुआ निस्तारण

01 प्रार्थना पत्रों में आठ का हुआ निस्तारण

Wed, 06 Feb 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
01 प्रार्थना पत्रों में आठ का हुआ निस्तारण
नौगढ़/नियामताबाद/सकलडीहा/चकिया। जिले के सभी तहसीलों के सभागारों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 201 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष आवेदनों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। नौगढ़ तहसील सभागार में एसडीएम अभय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयेजित हुआ। इसमें 40 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर दो प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने श्रमिकों के बकाए का भुगतान कराने और बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखने को कहा। इसके अलावा अन्य मामलों में तहसीलदार को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर बीडीओ शंकर प्रसाद सोनकर, बीईओ अरविंद यादव, वन क्षेत्राधिकारी जानकी श्रीवास्तव, अवधेश पटेल, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह व रामनारायण पासी मौजूद थे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, मुगलसराय तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम न्यायिक रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 47 प्रार्थनापत्र पड़े। इनमें किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित रहे। एसडीएम ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को टीम बनाकर समस्या निराकरण का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ राजन राय, बीईओ सुरेश सिंह, नायब तहसीलदार नीलम तिवारी, रजिस्ट्रार कानूनगो श्यामसुंदर गुप्ता मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम आशीष कुमार और सीओ त्रिपुरारी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 74 प्रार्थना पत्रों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक हीरालाल, तहसीलदार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, सीडीपीओ अवधेश सिंह, बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, कोतवाल संतोष राय, एसडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पड़े 40 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव ने निस्तारण के लिए संबंधित विभागो के अधिकारियों को प्रेषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed