फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, दुबके लोग

कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, दुबके लोग

Mon, 31 Dec 2018 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, दुबके लोग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और शीतलहरी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीतते साल के अंत और नये साल के आगमन पर ठंड से लोग परेशान हो गये हैं। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और यात्रियों को हो रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सफर करने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप खिली लेकिन गलन और ठंड से धूप भी बेअसर रही।
शनिवार से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है और उस दिन रात में न्यूनतम पारा छह डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रविवार को कोहरे के बाद सूर्य के दर्शन हुए लेकिन शीतलहरी की वजह से गर्मी नदारद रही। रविवार को छूट्टी होने की वजह से बच्चों को राहत रही लेकिन मजबूरी में घर से बाहर निकलने वालों को दिक्कत हुई। दोपहर में तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा लेकिन शाम होते होते पारा लुढ़कने लगा। शाम पांच बजे पारा 15 डिग्री रहा वहीं रात आठ बजे परा सात डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर तीन किलोमीटर की रफ्तार से शीतल हवा चलती रही। वहीं आर्द्रता 42 रही। अलाव की भी समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीर और यात्री परेशान रहे। लोग निजी खर्च पर अलाव जलाकर तापते रहे। कंबल वितरण के लिए स्वयं सेवी संगठन आगे आए लेकिन सरकारी कंबल नहीं दिखा।
विज्ञापन


ठंड से महला की मौत
इलिया। थाना क्षेत्र के कलानी गांव में शनिवार की रात ठंड की चपेट में आने से दुलारी देवी (70) की मौत हो गई। दुलारी देवी रोजाना की तरह शनिवार की रात खाना खाकर सो रही थी। इसी बीच वह ठंड की चपेट में आ गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। ठंड को देखते हुए कंबल वितरण के लिए विभिन्न स्वयं सेवी संगठन आगे आए हैं। रविवार को जगह जगह संगठन के सदस्यों ने असहायों को कंबल बांटे। हाड़ कंपाती ठंड में गर्म कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। नगर के सुभाष पार्क में नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट की ओर से निराश्रित और असहाय बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान नववर्ष की पूर्व संध्या पर केक काटकर बधाई दी गई। बच्चों में मिठाई फल बिस्कुट का भी वितरण किया गया। बाद में कैलाशपुरी स्थित नवजात बालगृह में जाकर नवजात बच्चों को गर्म कपड़ा स्वेटर भी वितरित किया गया। इस दौरान पूनम जायसवाल, करण जायसवाल, कंचन जायसवाल, बासुकी गुप्ता, पायल, रीना अग्रवाल, रीना सिंह रहे। इसी तरह नगर के युवाओं के संगठन ने अपने जेब खर्च से नगर के घूम-घूम कर गरीबों को खाना वितरण किया और पचास कंबल वितरित किए। इस मौके पर अंबरीष राय, नीलेश राय, प्रखर जायसवाल, अंकित जायसवाल, अमन, आदित्य, हर्ष, यश रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य तथा छत्रपति शिवाजी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा ने एसोसिएशन के सदस्यों के सहयोग से गरला गांव के गरीबो में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर विजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, शंकर कुमार, रविन्द्र विश्वकर्मा, बहादुर विश्वकर्मा मौजूद रहे।
03. अप और डाउन की सात ट्रेनेें आज रहेंगी निरस्त
12 घंटे की देरी से चल रही है फरक्का एक्सप्रेस
ठंड और कोहरे से प्रभावित हो रही गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-20
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। रविवार को डाउन फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चली। अप अैर डाउन की नौ ट्रेन निरस्त रहने से दिक्कत अधिक हुई। सोमवार को अप और डाउन की सात ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों स्टेशन पर बैठकर ठंड में कांपना पड़ रहा है।

ट्रेनों के निरस्त होने के बाद भी टाइमिंग में सुधार नहीं हो पा रहा है। यही नहीं लेट लतीफी की वजह से कई ट्रेनों को अचानक रद्द करना पड़ रहा है। रविवार को अप की ओर जाने वाली इंदौर राजेन्द्र नगर टर्मिनस आठ घंटे, भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साढे तीन घंटे की देरी से चली। वहीं अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं सोमवार को अमृतसर मेल, जनसाधारण एक्सप्रेस, फरक्का, काशी जनशतब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेेगी। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा चार घंटे, रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, कालका मेल दो घंटे, फरक्का 12 घंटे, दून साढे पांच घंटे, रांची विकली सवा दो घंटे, सीमांचल पौने चार घंटे, नीलांचल तीन घंटे, सियालदह वाराणसी चार घंटे, महाबोधी सवा तीन घंटे की देरी से चली। वहीं डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस,महानंदा एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रही। सोमवार को दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, जनशतब्दी, महानंदा आदि ट्रेन निरस्त रहेगी।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-4300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed