{"_id":"5c26704dbdec2256e90e0e74","slug":"181546022989-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में ईवीएम और वीवी पैट के बारें में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में ईवीएम और वीवी पैट के बारें में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। केवीके सभागार में शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम और वीवी पैट के बारें में जानकारी दी गई। वहीं प्रशिक्षकों ने मतदान के दौरान सावधानी बरतने और तकनीकि जानकारियों को साझा किया। इसके बाद यह मास्टर ट्रेनर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर लोगों को जानकारी देंगे।
निवार्चन विभाग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25-25 ईवीएम व वीवी पैट मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मास्टर ट्रेनर मशीनों को बूथों पर ले जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। वहीं तहसील मुख्यालयों पर भी स्ट्रांग रूम स्थापित किया जाएगा। यहां पांच-पांच ईवीएम व वीवी पैट मशीनें रखी जाएंगी। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में वीवी पैट के शत-प्रतिशत इस्तेमाल की तैयारी की है। प्रशिक्षक एससी अस्थाना ने बताया कि वीवी पैट मशीन के जरिए मतदाताओं को मतदान के बारे में जानकारी मिलेगी। मतदान के बाद मशीन के एक पर्ची निकलेगी। पर्ची पर अंकित होगा कि मतदाता ने किसी प्रत्याशी को अपना वोट दिया है। मतदान में किसी प्रकार की धांधली की आशंका व अफवाहों पर रोक लगाने के लिए आयोग ने पहल शुरू की है। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम व वीवी पैट के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवंटित होने वाली प्रत्येक मशीन का बकायदे रिकार्ड तैयार किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद निर्धारित अवधि के अंदर ईवीएम व वीवी पैट निर्वाचन कार्यालय को सुपुर्द करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सदर एसडीएम अभिषेक गोयल, मुगलसराय एसडीएम आनंदवर्धन, नुपूर सिंह सहित मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।