{"_id":"5c1401cdbdec2253a326e70b","slug":"181544815053-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह में सीएलडब्लू तो एकल में एससीआर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह में सीएलडब्लू तो एकल में एससीआर रहा प्रथम
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के बाकले खेल मैदान में अंतर रेलवे सांस्कृतिक राष्ट्रीय (नृत्य) प्रतियोगिता में सीएलडब्लू सामूहिक वर्ग में अव्वल रहा जबकि एकल नृत्य में दक्षिण मध्य रेलवे ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के अपर महाप्रबंधक विद्या भूषण और मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। इसके पूर्व विभिन्न जोन से आए कलाकारों ने दूसरे दिन भी एकल और सामूहिक रूप से भरत नाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी नृत्य के साथ कालबेलिया, समई नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा।
समारोह में अपर मुख्य प्रबंधक विद्या भूषण ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक कराने पर मुगलसराय मंडल को बधाई दी। इसी तरह मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे सांस्कृतिक कलाकारों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बीस रेलवे एवं इकाई के कुल 252 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में 18 एकल और 18 सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में समूह नृत्य में सीएलडब्लू चितरंजन अव्वल रहा। ईस्ट कोस्ट रेलवे दूसरे और साउथ सेंट्रल रेलवे तीसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में साउथ सेंट्रल रेलवे ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीएलडब्लू दूसरे और आईसीएफ चेन्नई तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे, सीएलडब्लू, ईसीआर, ईस्ट कोस्ट रेलवे, एनएफआर, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पश्मिच रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, डीएलडब्लू, दक्षिण पूर्व रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, आईसीएफ बरेली, पश्चिम मध्यरेलवे, उत्तर मध्य पश्चिम रेलवे के कलाकारों ने एकल और डीएलडब्लू, उत्तर मध्य रेलवे, रेल कोच फैक्टरी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, सीएलडब्लू, पूर्व रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे ने सामुहिक नृत्य से मन मोहा। निर्णायक मंडल में प्रेमचंद होम्बल, डॉ. विधि नागर, बीएचयू की नृत्य फैकल्टी की प्रमुख डॉ. श्वेता चौधरी रहे। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, अतुल कुमार, कार्मिक विभाग के एसके मिश्र, अनिल कुमार राय, राजन कुमार, केएस पांडेय, अमित कुमार, इंद्रजीत प्रसाद, अनिल कुमार रहे। संचालन एसके तिवारी ने और कार्यक्रम समन्वयक मंडल कार्मिक अधिकारी सीएस आजाद रहे।