{"_id":"5c0c162abdec224154008366","slug":"181544295978-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों के मांगों के आगे झुकी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों के मांगों के आगे झुकी प्रदेश सरकार
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले विभन्नि अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.रमाकांत यादव ने कहा संगठन एक शक्ति होती है। हम सभी के संगठित होने के कारण ही सरकार को हमारी मांगों के आगे झ़ुकना पड़ा है। यह संगठन की बदौलत हुआ है। कहा फार्मासिस्ट संघ 14 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने विचार करने के साथ एक माह के अंदर संवर्ग के कर्मियों को प्राप्त भत्ता, मानक के अनुसार पदों का सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन बहली सहित अन्य मांगों को निस्तारित करने का आश्वासन दिया है। इस पर प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान डा. दुर्गेश सिंह, डा. जेके पाल, डा. जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ.जेएन राय ने किया।
विज्ञापन