फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बैरिकेडिंग लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, नोकझोंक

बैरिकेडिंग लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, नोकझोंक

Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बैरिकेडिंग लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, नोकझोंक

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सहरोई गांव के पास रेलवे लाइन वाले रास्ते पर गुरुवार को प्रशासन के साथ बैरिकेडिंग करने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रामीणों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। इसे लेकर नोकझोक भी हुई। काफी जद्दोजहद के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे द्वारा गुरुवार को बैरिकेडिंग की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार नीलम तिवारी ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।

क्षेत्र के सहरोई व दान के पूरा गांव चारों तरफ से रेलवे लाइन से घिरा हुआ है। इस दशा में रेलवे विभाग द्वारा गांव के मुख्य रास्तों को बैरिकेडिंग कर रहा है। जिसका विरोध ग्रामीण कई महीनों से कर रहे हैं। बावजूद इसके गुरुवार को रेलवे आईओडब्ल्यूपी के आहूजा के नेतृत्व में आरपीएफ की मौजूदगी एवं राजस्व टीम कानूनगो जेपी सिंह मौके पर पहुंचकर जैसे ही बैरीकेटिंग करना शुरू किए तभी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी को दी। वह भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने उपजिलाधिकारी मुगलसराय व खंड विकास अधिकारी सकलडीहा से वार्ता कर ग्रामीणों को तत्काल आवागमन की व्यवस्था करने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना था कि पहले रास्ते की व्यवस्था करने के बाद ही इसकी बारी कटिंग करानी चाहिए थी। पटपरा से मुगलसराय जाने वाली मार्ग से गांव के मुख्य मार्ग को जोड़ने के आश्वासन के बाद किसी प्रकार ग्रामीण माने तब जाकर मुख्य मार्ग का बैरिकेडिंग हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरगेन मिश्रा, अशोक कुमार, रोहित मिश्रा, राहुल मिश्रा, महेंद्र अमित मिश्रा रामकेवल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed