फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धरहरा की टीम ने जीता कबड्डी का पहला मैच

धरहरा की टीम ने जीता कबड्डी का पहला मैच

Mon, 05 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
धरहरा की टीम ने जीता कबड्डी का पहला मैच

विज्ञापन
सकलडीहा। धरहरा गांव में नवयुवक मंगल दल की ओर से रविवार से पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अमित सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में धरहरा की टीम ने सलेमपुर को हराया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं स्कूली शिक्षा का अनिवार्य अंग है। खेलों के माध्यम से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिताएं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती। मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना ही सर्वोपरि है। प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में लोगां की भीड़ रही । इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कनौजिया, नीरज पांडेय, हरि चौहान, कमलेश पांडेय, गुड्डू चौहान, मुरारी चौहान, ऋषि, पप्पू, आशीष सिंह, शिवम पांडेय, कल्लू राजभर, शशिकांत पांडेय, विभूति नारायण पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed