{"_id":"5bc0f39bbdec22699b14854e","slug":"181539371931-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने किया भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने किया भूमि का निरीक्षण
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नागरिक सुरक्षा भवन के लिए शुक्रवार को प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा राजन शुक्ला और पुलिस महानिरीक्षक व संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने अलीनगर स्थित रामजानकी मंदिर के समीप भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने रेलवे परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया।
वर्तमान में नागरिक सुरक्षा कार्यालय रेलवे की भूमि पर चल रहा है। इसे स्वतंत्र कार्यालय बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत भूमि का चयन करने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद पहुंचे प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा राजन शुक्ला और पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने अलीनगर स्थित राम जानकी मंदिर के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की भूमि को देखा। इस दौरान एसडीएम मुगलसराय आनंद वर्धन, नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, उप नियंत्रक वाराणसी शिवराज सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल आदि रहे। भूमि का मौका मुआयना करने के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रेलवे परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नागरिक सुरक्षा गतिविधियों को सक्रिय ढंग से क्रियान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई पर कार्यालय स्टाफ को इस अनुशासन को कायम करने की हिदायत दी। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के कार्यालय सहायक राजीव कुमार, भंडार अधीक्षक विवेक कुमार, कमलेश तिवारी, लोमेश परमार, रंजीत भट्टाचार्य, नंद गोपाल सिंह, धर्म प्रकाश जायसवाल, मोहम्मद अकरम, मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।