{"_id":"5bb12272867a55013c43bdb0","slug":"181538335346-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा तहसील दिवस का करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील दिवस का करेगी घेराव
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कार्य समिति की बैठक रविवार को सहदुल्लापुर कैंप कार्यालय में हुई। इसमें नहरों के जरिए टेल के किसानों को पानी न मिलने से उनकी धान की फसल सूखने पर विचार-विमर्श किया गया। इस मुद्दे पर मंगलवार को तहसील दिवस का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनकपुर माइनर से रामशाला, नसोपुर, घुरहुपुर, गायघा ट माइनर से उचेहरा, लठिया, हिनौती दक्षिणी, गायघाट, सुरथापुर, सहामदपुर, अलीपुर भगड़ा, जीयनपुरा तथा शिकारगंज माइनर से कुशही, पिपरखड़िया गांवों की धान की फसल सूखने का मुद्दा उठाया गया। कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई न होने, टूटी नहरों की मरम्मत न होने से टेल पर पानी नही पहुंच पा रहा है। इससे किसानों के धान की फसल सूख रही है। इस मुद्दे पर आंदोलन चलाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में रामअचल यादव, लालचंद, भृगुनाथ, स्वामीनाथ, कैलाशनाथ, बजरंगी चौहान उपस्थित रहे। अध्यक्षता परमानंद ने और संचालन लालचंद ने की।