{"_id":"5baa85fc867a557ed5717f7d","slug":"181537902076-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार को पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता पखवारे के तहत जनजागरूकता रैली निकाली। रैली को सांसद प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य रमेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव का भ्रमण करने के पश्चात वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली में चल रहे विद्यालयों के बच्चे अपने हाथों में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। वे ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी देने के अलावा उन्हें जागरूक भी कर रहेेे थे। सांसद प्रतिनिधि ने कहा, इन दिनों देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को साफ- सफाई के प्रति जागरूक करना बड़ी बात है। सभी को अभियान को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। रैली को सफल बनाने में दोनों स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों ने योगदान दिया। (ब्यूरो)
विज्ञापन