{"_id":"5b844f6c42c792463e41c313","slug":"181535397740-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय निर्माण के लिए किसानों के साथ हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय निर्माण के लिए किसानों के साथ हुई बैठक
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला न्यायालय के निर्माण के लिए लंबे समय से जमीन की तलाश चल रही है। सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल कलेक्ट्रेट सभागार में क्षेत्रीय किसानों साथ बैठक कर उनके पक्षों को सुना। किसानों ने उचित मुआवजे की मांग उठाई। इस पर डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
न्यायालय भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए किसानों और जिला प्रशासन के अधिकारी कई बार बैठके कर चुके है। परंतु रेट और मुआवजे की राशि को लेकर बनती हुई बात बिगड़ जा रही थी लेकिन डीएम की पहल पर जमीन देने से इंकार कर रहे किसानों ने जमीन देने पर सहमति जताई। किसानों ने उचित मुआवजा देने की मांग डीएम के सामने रखी जिसे उन्होंने मान लिया। डीएम ने कहा कि जनपद में न्यायालय भवन के निर्माण होने के बाद यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और कास्तकारों को उनकी जमीन की उचित कीमत दी जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह अपनी समस्या को लिखित रुप से एडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करें और उनकी समस्या को जल्द निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, सदर एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार लालता प्रसाद, नायब बृजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।