फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिया बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना

पुलिया बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना

Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिया बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना
कमालपुर। कस्बा स्थित गंदा नाले पर पुलिया बनाने की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को धरना- प्रदर्शन किया। धरना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी ने एक माह के भीतर पुलिया निर्माण का कार्य आरंभ कराने का आश्वासन दिया। इसपर किसान शांत हो गए और धरना समाप्त कर दिया। किसान कमालपुर- चिलबिलि जाने वाली सड़क से सकलडीहा- अमड़ा मार्ग को जोड़ने के लिए गंदा नाले पर पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि नाले पर पुलिया न होने से किसानों व छात्रों को लगभग दो किमी घूम कर जाना पड़ता है जबकि सड़क से पीजी कालेज व यूनियन बैंक की दूरी मात्र एक किमी है। इसके अलावा जनौली, कमालपुर, देवकली आदि गांवों के किसानों को खेती करने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी ने कहा, नाले पर पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। एक माह के भीतर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में मुरलीधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, झांके दुबे, राजकुमार मौर्य, गणेश अग्रहरी, श्रीराम, कलिका राम, रविंद्र सिंह, रामबली सिंह, प्यारे, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed