फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विरोध के चलते जफरपुर से बैरंग लौटे रेलवे के अधिकारी

विरोध के चलते जफरपुर से बैरंग लौटे रेलवे के अधिकारी

Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विरोध के चलते जफरपुर से बैरंग लौटे रेलवे के अधिकारी

विज्ञापन
नियामताबाद। रेलवे फ्रेट कारिडोर के तहत बिना उचित मुआवजा के काम कराने का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के किसानों के विरोध के चलते काम कराने गए रेलवे अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और रेलवे के नारेबाजी की।
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए जफरपुर गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इसके लिए कई बार जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी अधिग्रहित जमीन पर कार्य शुरू कराने के लिए गए, लेकिन किसानों के विरोध के बाद कार्य शुरू नहीं हो सका। बुधवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन के अधिकारी पुलिस बल लेकर कार्य कराने पहुंचे। अधिकारियों के पहंचने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे चौड़े वादे कर किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई लेकिन अब तक उचित मुआवजा तक नहीं दिया गया। चेतावनी दी कि किसानों को नौकरी मिलने अथवा भूमि का चार गुना मिलने तक काम नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब भी किसान मुआवजा की मांग करते हैं तो प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है। किसानों को पहले तो पुलिस ने दबाने का प्रयास किया। आरोप है कि किसानों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया लेकिन किसानों के उग्र विरोध को देखते हुए अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि पुलिस किसानों पर बल प्रयोग को नकार रही है। विरोध करने वालों में श्यामसुंदर चौहान, हृदय नारायण सिंह, बिस्मिल्लाह, राजकुमार, लालव्रत, भाईलाल, मुन्ना चौहान, विभूति नारायण तिवारी, श्यामू, लल्लू, केशव, सोहन, शिवपूजन, बेला देवी, शांति देवी, दुर्गावती देवी, दुलारी देवी रहे।
विज्ञापन



पड़ाव (ब्यूरो)। वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र के सेमरा गांव में बिना नक्शा पास कराए मकान और दूकान पर बुधवार को दोपहर में बुल्डोचर चलाकर तुड़वा दिया। इससे बिना नक्शा पास कराए मकान बनवाने वालों में खलबली की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ओमप्रकाश केशरी ने पिछले दिनों रोड के किनारे मकान और कटरा का निर्माण कराया था। वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने नक्शा पास न कराने पर ओमप्रकाश को नोटिस दी थी लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया। कई बार दी गई नोटिस का जवाब न मिलने पर बुधवार को दोपहर में दो बजे वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी राजकुमार, जेई प्रमोद तिवारी, हीरालाल गुप्ता, रामचंद्र आदि की टीम बुल्डोजर के साथ गांव में पहुंची। टीम के साथ पुलिस बल भी था। बुल्डोजर ने पूरे मकान को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में जोनल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed